नई दिल्ली, मार्च 14 -- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 26 फरवरी को शादी हुई थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। शादी के बाद अब दोनों की मूवी आ रही है राणाबल्ली जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस बीच रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल रही हैं कि कैसे रश्मिका के पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि वह विजय के साथ दूसरी फिल्म करें।क्या कहा था रश्मिका ने यह वीडियो साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म डियर कॉम्रेड के प्री रिलीज इवेंट का है। वह बोलती हैं, मैं अपने परिवार, पैरेंट्स और दोस्तों से लड़कर फिल्म इंडस्ट्री में आई हूं। ऐसा कहा जाता है कि ये इंडस्ट्री लड़कियों के लिए सेफ नहीं है। मैंने फिर भी अपनी जगह बनाई बिना फैमिली बैकग्राउंड के। यह भी पढ़ें- विजय देवर...