नई दिल्ली, जून 11 -- रितिक रोशन की बहन सुनैना अपने हेल्थ ईशूज पर कई बार बात कर चुकी हैं। उन पर एक बार वजन कम करने का ऐसा भूत सवार था कि इस चक्कर में बीमार पड़ गईं। सुनैना को उस वक्त कई बीमारियों ने घेर लिया था क्योंकि उनकी इम्यूनिटी वीक हो गई थी। उन्होंने बताया कि हालत इतनी सीरियस थी कि भाई रितिक रोशन को एक पूरी रात मंदिर में बितानी पड़ी थी। वह लोगों के साथ अपनी हेल्थ जर्नी साझा कर रही हैं ताकि लोगों को जागरूक कर सकें।क्रैश डायट से बिगड़ी हालत सुनैना ने बताया कि क्रैश डायट उन पर कितनी भारी पड़ गई थी। यह साल 2001 की बात है जब वह अपना वजन कम करना चाहती थीं। उन्होंने बताया, 'पार्ट 1 में मैंने बताया कि कैसे क्रैश डायट के चक्कर में मैं हॉस्पिटल पहुंच गई थी। इसके बाद जो हुआ वो पूरी तरह से मेरी जिंदगी बदल सकता था। दो से तीन दिन के लिए मुझे बिल्क...