नई दिल्ली, जून 23 -- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जितनी चमक-दमक से भरी लगती है, इसका दूसरा पहलू उतना ही स्याह है। यहां एक हिट फिल्म आपको रातोंरात मालामाल कर सकती है तो एक झटका जीवन पर भारी पड़ जाता है। पुराने समय में फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हो चुका है जब प्रोड्यूसर या डायरेक्टर को फिल्मों के नुकसान की भारी कीमत चुकानी पड़ी। ऐसी ही एक घटना स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर इंदर राज आनंद के साथ घट चुकी है। वह एक्टर और फिल्म मेकर टीनू आनंद के पिता थे। अभिनेता राज कपूर को थप्पड़ मारना उन्हें इतना भारी पड़ा कि उन्हें 18 फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। वह यह सदमा झेल नहीं पाए और हार्ट अटैक पड़ गया।जब भरी महफिल में राज कपूर को पड़ा थप्पड़ हिंदी सिनेमा से कॉन्ट्रोवर्सीज का नाता अभी का नहीं बल्कि काफी पुराना है। राज कपूर की संगम फिल्म रिलीज के बाद भी एक बड़ी कॉ...