नई दिल्ली, जनवरी 3 -- कई बार देखा गया कि फिल्मों में सीन को शूट करने के लिए एक्टर-एक्ट्रेसेस को काफी मुश्किल होती है। लेकिन ज्यादा मुश्किलों का सामना हीरोइनों को करना पड़ता है। आज हम जब इंडस्ट्री से जुड़ी कही-अनकही कहानियां सुनते हैं तो उस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। एक ऐसी ही कहानी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ भी जुड़ी है। आज हम आपको जया प्रदा से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।दर्शकों के दिलों पर किया राज बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। जया ने अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक कई बड़े स्टार्स संग फिल्मों में काम किया। लेकिन जया के बारे में एक बात शायद ही कोई जानता होगा वो ये...