नई दिल्ली, अगस्त 1 -- बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को इंडस्ट्री के सबसे हुनरमंद कलाकारों में गिना जाता है। 'गली बॉय' से लेकर 'डार्लिंग्स' और 'दहाड़' तक उन्होंने अभी तक कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं। विजय वर्मा को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी वक्त लगा है और इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में तरह-तरह के तजुर्बे लिए। विजय वर्मा ने एक हालिया बातचीत में बताया कि कैसे मॉडलिंग के दिनों की शुरुआत में उन्हें एक मॉडल कोऑर्डिनेटर के साथ बड़ा खराब तजुर्बा हुआ था। यह शख्स उनके साथ अजीब हरकतें कर रहा था। वह उन्हें गलत ढंग से छू रहा था। चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा किस्सा।मॉडल कॉर्डिनेटर ने की ऐसी हरकत कि... विजय वर्मा ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, "मैंने हैदराबाद में मॉडलिंग करने की कोशिश की। तब मैं बस छोटे-मोटे स्तर पर शौकिया काम कर रहा था। लेकिन ...