नई दिल्ली, मार्च 26 -- भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपने विकास में अनुभवी मोहम्मद शमी की अहम भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि यह दिग्गज खिलाड़ी लगातार उन्हें मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं। वह कई वर्षों से भारत के लिए खेल रहे हैं और अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भी मैं किसी मुश्किल में होता हूं या चीजें ठीक नहीं चल रही होतीं, तो मैं उनके पास जाता हूं और सवाल पूछता हूं। वह हमेशा मेरी मदद करते हैं।'' बंगाल के इस तेज गेंदबाज का 2025-26 घरेलू सत्र शानदार रहा, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों में 30 से अधिक विकेट लेकर अपनी अनुशासित गेंदबाजी और क्षमता से प्रभावित किया।'मैं बड़े टूर्नामेंट के बारे में बहुत आगे की नहीं सोचता' मुकेश ने पिछली बार 2023 के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.