सीवान, मार्च 12 -- सीवान, एक संवाददाता। नगर के वीएम एच ई इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान राम के जन्म के प्रसंग पर जब अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज ने भय प्रकट कृपाला दीन दयाला गाया तो उपस्थित श्रद्धालु भावाभिभूत हो गए। भगवान श्री राम के जन्म प्रसंग पर श्रद्धालुगण आस्था के उल्लास में श्रद्धा से सराबोर होकर थिरक उठे। पूरे कथा पांडाल में हर उम्र के लोग भगवान श्रीराम के जन्म पर खूब खुशियां लुटाई। चॉकलेट, खिलौने, मिठाइयों की बरसात के बीच आस्था के भाव ने श्रद्धा के समंदर में खूब डुबकी लगाई। बच्चे बुजुर्ग बालिकाएं और महिलाएं सहित सभी रामरस से जमकर भीगे। श्रीराम कथा के तीसरे दिन यजमानगण द्वारा श्रीरामचरित मानस ग्रंथ की आरती के साथ कथा की शुरुआत हुई। कथा का प्रारंभ में तेरी मर्जी का मैं हूं गुलाम, ओ मेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.