सीवान, मार्च 13 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के चांद परसा गांव में राम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन बुधवार की रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित प्रतीक मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए धर्म और अधर्म के संघर्ष की कथा सुनाई। कथा के दौरान उन्होंने कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार और अधर्म बढ़ने लगता है तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। वही कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का सुंदर प्रसंग भी सुनाया। वही कथा के बीच बीच में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.