लखनऊ, सितम्बर 20 -- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होने बिना नाम लिए सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि हाल में उनका कोई पोस्ट नहीं आया है। कहीं पासवर्ड तो नहीं छिन गया। 'क्योंकि हम और आप लोग ये समझते हैं कि अगर पासवर्ड छिन जाएगा तो कौन पोस्ट कर पाएगा। अब पासवर्ड पाने के लिए बारगेनिंग हो रही होगी। अगर पोस्ट नहीं हो रहा है, तो हो सकता है पासवर्ड नहीं दिया गया हो। जहां से बात पोस्ट हो रहा थी। किसी गिनती को लेकर तो बारगेनिंग नहीं हो रही। वाकई मैंने भी हाल में कोई पोस्ट नहीं देखा'।अखिलेश का ओपी राजभर पर तंज आपको बता दें बीते कुछ दिनों से ओपी राजभर लगातार सपा और अखिलेश यादव पर लगातार ट्वीट कर हमला बोलते रहे ह...