जब पहले रजिस्ट्रेशन हुए तो अब क्यों नहीं? राजस्थान में रजिस्ट्रेशन के लिए भटक रहे डॉक्टर
नई दिल्ली, जून 1 -- राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) छात्रों ने सोमवार को आरएमसी मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपने लंबित स्थायी रजिस्ट्रेशन को लेकर कड़ा विरोध जताया। छात्रों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन कक्षाओं का हवाला देकर उनका रजिस्ट्रेशन रोका जा रहा है, जबकि इसी तरह की पढ़ाई करने वाले कई अन्य छात्रों को पहले ही रजिस्ट्रेशन दिया जा चुका है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरएमसी के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल और चेयरमैन डॉ. जगदीश मोदी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि लंबे समय से उनका परमानेंट रजिस्ट्रेशन इस आधार पर लंबित रखा गया है कि कोविड काल के दौरान उन्होंने अपनी एमबीबीएस पढ़ाई के कुछ हिस्से ऑनलाइन माध्यम से पूरे किए थे। आरए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.