सूरत, जून 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच जून को गुजरात के सूरत में 18800 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करने गए हैं। इस खास मौके पर जनता को संबोधित करते हुए अपने राजनीतिक जीवन का एक खास किस्सा सुनाया। ये किस्सा है 39 साल पुराना है। जब उन्होंने भाजपा को जबरदस्त जीत दिलाई थी। जानिए वो कौन सा चुनाव था, जब भाजपा जीती थी।मेरे रिकॉर्ड भी आप सब लोगों ने तोड़ दिए प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में गुजरात के चुनाव में मिली सफलता का जिक्र करते हुए कहा- हाल ही में जिला परिषद, तहसील परिषद, नगर पालिका और महानगर पालिका के चुनाव हुए। इनमें गुजरात के लोगों ने भाजपा को इतना समर्थन दिया कि पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। आज में ज्यादा खुश इसलिए हूं, क्योंकि मेरे रिकॉर्ड भी आप सब लोगों ने तोड़ दिए हैं।पीएम मोदी ने सुनाया 39 साल पुराना किस्सा प्रचंड जीत प...