जब नौकरी ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी; उत्तराखंड में PCS अफसर ने ले लिया VRS
पौड़ी, नवम्बर 10 -- उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पर पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी उपलब्ध ना करवा पाने के कारण एक रोजगार अधिकारी ने VRS यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है। इस बात के लिए सरकार से भी उन्हें मंजूरी मिल गई है। अधिकारी की पहचान 47 वर्षीय वरिष्ठ PCS (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारी उत्तम कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने शासकीय सेवा में 22 साल की नौकरी करने के बाद यह निर्णय लिया। पौड़ी जिले के लैंसडौन में स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में सेवाएं दे रहे कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट में बताया कि राज्य सरकार ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के पवित्र, पावन, पुण्य दिवस पर VRS का आवेदन स्वीकार कर लिया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आखिरकार सरकार ने वीआरएस स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.