नई दिल्ली, जून 17 -- Nepal vs Netherlands 3 super over match: किसी भी क्रिकेट फैन के लिए मैच का टाई होना और फिर सुपर ओवर होना, चेरी ऑन द केक होने जैसा है। क्रिकेट फैन अगर किसी मैच में सुपर ओवर देखे तो उसे लगता है कि उसे दीपावली का बोनस मिल गया, लेकिन जब एक ही मैच में एक या दो नहीं, बल्कि 3 बार सुपर ओवर देखने को मिले तो इसे आप क्या कहेंगे? अद्भुत, अकल्पनीय, अविश्वसनीय कहना इसे उचित रहेगा, क्योंकि मेंस प्रोफेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी मैच में 3 सुपर ओवर हुए थे। दरअसल, नेपाल और नीदरलैंड के बीच ग्लास्गो में 16 जून 2025 को टी20 ट्राई सीरीज का एक मुकाबला खेला गया था। ये मुकाबला पहले तो टाई रहा। इसके बाद नतीजे पर पहुंचने के लिए सुपर ओवर हुआ। हैरानी की बात यह रही कि सुपर ओवर भी टाई रहा। ऐसे में एक और सुपर ओवर दोनों टीमों के बीच आयोजित हुआ और ह...