जब धनबाद की बहू ने पाकिस्तानियों को चटाई थी धूल., कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की कहानी
धनबाद, जुलाई 26 -- कारगिल युद्ध की बात होते ही भारतीय सेना के अदम्य साहस की कई गाथाएं याद आती हैं। इन्हीं वीरों में एक नाम फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना का भी है, जिन्हें पूरा देश 'कारगिल गर्ल' के नाम से जानता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि देश की इस जांबाज महिला अधिकारी का धनबाद से भी खास रिश्ता है। वर्ष 2002 में उनकी शादी धनबाद के धैया निवासी गौतम नारायण से हुई थी। इसी वजह से गुंजन सक्सेना को धनबाद की बहू भी कहा जाता है। गुंजन सक्सेना का चयन वर्ष 1996 में शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से भारतीय वायुसेना में महिला पायलट के रूप में हुआ था। उस दौर में महिला सैन्य पायलटों की संख्या बेहद कम थी और चुनौतीपूर्ण अभियानों में उनकी भागीदारी भी सीमित मानी जाती थी। लेकिन गुंजन ने अपनी हिम्मत और कौशल से यह सोच बदलने का काम किया। यह भी पढ़ें- झारखंड: इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.