नई दिल्ली, मार्च 14 -- दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को राजधानी की एयरक्वालिटी में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत पर जोर दिया है। दरअसल हाल ही में एक स्थानीय कैफे में उनकी मुलाकात दो बच्चों से हुई। उन्होंने उपराज्यपाल के सामने प्रदूषण को लेकर अपनी चिंताएं जताई। आज यानी शनिवार को संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात का जिक्र करते हुए बच्चों की जागरूकता की तारीफ की। उन्होने लिखा कि बच्चों की जागरूकता दिल को छू लेने वाली थी। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है और वे इस दिशा में व्यावहारिक सुझावों का स्वागत करेंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आत...