नई दिल्ली, मार्च 28 -- एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने बॉलीवुड में अपने सफर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' आज एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि रिलीज के वक्त यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। एक हालिया इंटरव्यू में दिया मिर्जा ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उनकी कई बड़ी फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं थीं, जिसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें 'पनौती' कहा जाने लगा था। दिया ने बताया कि जो लोग उन्हें साइन करने के लिए लाइन लगाते थे, वे अचानक उनसे दूर हो गए।दिया मिर्जा के लिए मुश्किल रहा था वह दौर दिया मिर्जा ने बताया कि उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ कंपेयर किया जाता था। इसी बीच 24 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। इस भावनात्मक चोट और करियर के उतार-चढ़ाव से परेशान होकर दिया ने काम से छोटा ब्र...