बेगुसराय, जनवरी 10 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। हाई स्कूल नारेपुर के मैदान में शनिवार को बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता की ओर से एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा सीट पर एनडीए कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास की जीत हुई है। कहा कि आज एनडीए की सरकार बिहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 साल के कार्यकाल में भाई सुरेंद्र मेहता के विकास कार्य स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। कहा कि बरौनी, बखरी, तेघड़ा में पहले जो जमीन कब्जा करता था, गरीबों का दोहन करता था, खून- खराबा करता था, उसका आज नामोंनिशान मिटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कभी इस धरती पर लाल झंडे को फहरने नहीं दें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.