निज संवाददाता, जून 22 -- भोजपुर जिले में शाहपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए भरत भूषण तिवारी के परिजनों का आक्रोश सांतवें आसमान पर है। परिजन पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं और दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच भरत तिवारी की गमजदा मां ने कहा है कि जब तक मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा नहीं मिलती, तब तक वो बेटे का श्राद्ध कर्म नहीं होने देंगी। भरत भूषण की मां आशा देवी ने कहा है कि अभी क्रिया तो शुरू हो गई है पर न्याय मिलने तक श्राद्ध कर्म नहीं किया जाएगा। अपने लाडले बेटे को खोने के गम में डूबी मां ने बताया कि उनका यह फैसला पूरे परिवार का सामूहिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी मांगों को पूरी नहीं करता है, तब तक उन्हें चैन नहीं है।दोषी पुलिस अधिकारियों पर हो कार्...