बनासकांठा, अक्टूबर 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे। मोदी का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''मोदी का बाप भी जाएगा।'' प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' का उद्घाटन करने और 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में ही जुटा रहूंगा।'' विपक्ष पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें देश पर संकट आने पर खुशी होती है। मोदी ने कहा, ''ईरान युद्ध के बाद उन्होंने अफवाहें फैलाईं कि...