जब तक सनातन रहेगा, BJP फलती-फूलती रहेगी; राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के बार-बार 'वोट चोरी' वाले आरोपों का मजाक उड़ाया और साफ कहा कि जब तक देश में सनातन धर्म रहेगा, तब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) मजबूत होती रहेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व करते रहेंगे। बिहार के पूर्णिया में पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरमा ने अमेरिका के हालिया चुनाव का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज ट्रंप अमेरिका में चुनाव हार गए हैं। उन्होंने आज सुबह राहुल गांधी को फोन करके पूछा कि क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मैं भी यहां 'वोट चोरी' का कैंपेन कैसे शुरू कर सकता हूं? सरमा ने आगे कहा कि राहुल गांधी अब लगातार हार से तय होने वाली राजनीति के लिए एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.