अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत और बढ़ती लागत का असर अब नाश्ता और भोजन पर दिखने लगा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हुआ। जिस पर लिखा हुआ है कि जब तक गैस के दाम कम नहीं होते हैं तब तक समौसा 12 रूपए का मिलेगा। यह फोटो रघुवीरपुरी स्थित एक प्रतिष्ठान का बताया जा रहा है। यह सिर्फ एक प्रतिष्ठान का ही हाल नहीं है बल्कि शहर में कई खानपान के स्टॉल संचालकों, स्ट्रीट वेंडर्स ने दामों में इजाफा कर दिया है। शहर के प्रमुख इलाकों रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, घंटाघर, आगरा रोड, नौरंगाबाद में रेस्टोरेंट के व्यंजन से लेकर स्ट्रीट फूड तक के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समोसा जहां पहले 12 रुपये मिलता था, वहां 15 रुपये का हो गया है। आलू पराठा, पनीर पराठा, चिकन तंदूरी और मटन जैसे व्यंजनों की कीमत में 50 र...