अररिया, जुलाई 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बीडीओ डॉ नयना पॉल अपने कार्यालय कक्ष में स्वच्छ बिहार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ बैठक की। बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता से जुड़े कर्मी ईमानदारी र्पूवक काम करें और अपने अपने पंचायतों में नियमित साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। जब तक गांव स्वच्छ नहीं होगा समाज स्वच्छ नहीं होगा। मौके पर बीसी राजेन्द्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमर नाथ ठाकुर के अलावे विष्णु भगवान, विजय कुमार, कमल कुमार, अभिषेक कुमार, बरुण कुमार, पूर्णिमा कुमारी, चुन्नी देवी, सोनी देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...