बिजनौर, मार्च 9 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से नजीबाबाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पंचायत हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की और संगठन की मजबूती पर बल दिया। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है चीनी मिलें बंद नहीं होने दी जाएंगी। चौधरी कुलबीर सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सरदार इकबाल सिंह, चौधरी कुलबीर सिंह, भोपाल राठी, विजय सिंह, नवीन राजपूत, पुनीत चौहान, गजेंद्र सिंह, प्रशांत चौधरी, हिमांशु चौधरी, मुनेंद्र सिंह, साबुद्दीन राइन, भूपेंद्र चौधरी, पवन कुमार, सफदर शेख, रूपेंद्र सिंह, दविंदर सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.