दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को गोली मारे जाने की घटना के दो सप्ताह बाद भी अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी होने के विरोध में संघ ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को दुमका बस स्टैंड परिसर में मोटर मजदूर संघ, मालिक समिति और दुकानदार समिति ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर 10 मार्च से सभी बसों का परिचालन बंद रखने का आह्वान किया है। बस मालिक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संताल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पर हुए गोली कांड पर दुमका जिला प्रशासन चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द दुमका जिला प्रशासन को हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा जब तक इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, बसों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वहीं मोटर मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.