लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम रायपुर में तालाब की भूमि पर कब्जा कर उसे निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में गरीब मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने मंडलायुक्त लखनऊ को शिकायत पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि ग्राम रायपुर में तालाब के रूप में दर्ज जमीन को कथित रूप से तहसील कर्मियों और भू-माफियाओं की मिलीभगत से अभिलेखों में हेराफेरी कर निजी नाम दर्ज करा लिया गया। इतना ही नहीं तालाब को पाटकर उसे कृषि भूमि के रूप में उपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि न्यायालयों द्वारा जल स्रोतों और तालाबों के संरक्षण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध कब्जे जारी हैं। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि ऐसे कई सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.