नई दिल्ली, अगस्त 18 -- बॉलीवुड के सीनियर एक्टर जैकी श्रॉफ अपनी टपोरी स्टाइल बोली और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सिनेमा जगत में जग्गू दादा ने एक लंबी पारी खेली है और आज 69 साल की उम्र में भी वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं। जैकी श्रॉफ आज ज्यादातर समय बहुत शांत और शालीन नजर आते हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनके खौफ से फिल्ममेकर कांपते थे। जैकी श्रॉफ के गुस्से और उनके भौकाल का कुछ ऐसा ही किस्सा एक्टर सुरेश मेनन ने एक बार एक इवेंट में सुनाया था। उन्होंने बताया कि कैसे उनके जैसे जूनियर आर्टिस्ट के लिए जैकी श्रॉफ फिल्ममेकर से भिड़ गए थे।बेवजह निकाले गए थे सुरेश मेनन सुरेश मेनन ने बताया कि गुड नाइट फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस था और उसमें कुमार नाम का एक प्रोड्यूसर था। तो मैंने जाकर एक बार कुमार से पूछा कि कुमार सर मेरा मुंबई में एक शूट है, तो क...