देहरादून, अप्रैल 20 -- Chardham Yatra: उत्तराखंड चार धाम यात्रा 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो गई है। पिछले एक दशक से चार धाम यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । वर्ष 2014 में जहां तीन लाख से भी कम यात्री चार धाम यात्रा में बदरी-केदार और गंगोत्री-यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे थे वहीं 2023 में यह 54 लाख की संख्या को भी पार कर गई। इस बार यात्रा जल्दी शुरू होने से यात्रियों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।कभी नहीं टूटी परंपरा राज्यपाल को भी रोका गंगोत्री के रावल सुभाष सेमवाल ने बताया कि कुछ वर्ष पहले तत्कालीन राज्यपाल को गंगोत्री के दर्शन को जाना था। लेकिन अक्षय तिथि न होने के कारण राज्यपाल को रोका गया। जिलाधिकारी ने गंगोत्री के शिष्टमंडल को बुला कर ...