मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एसकेजे लॉ कॉलेज के सेमिनार हॉल में पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन ने भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया। इसमें पुराने छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद, अनुभव और प्रेरणा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस एलुमनी मीट में जब गुरु, जज और जूनियर एक मंच पर आए तो पूरा कैंपस प्रेरणा से भर उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह एवं एलपी शाही की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गान के साथ हुआ। पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सह बिहार राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कॉलेज अध्यक्ष एसके मिश्रा, सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक सह एलुमनी अध्यक्ष जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी, डॉ. एसपी चौधरी, डॉ. रत्नेश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.