नई दिल्ली, जून 5 -- Iran US War Update: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल संघर्ष की शुरुआत में दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले में वे बाल-बाल बचे। उन्होंने बताया कि हमले का शिकार बनी इमारत के मलबे से बाहर निकलते समय उन्हें सुप्रीम लीडर की सलामती की चिंता सता रही थी। लेबनान के 'अल मयादीन' टेलीविजन को दिए एक खास इंटरव्यू में (जिसका जिक्र 'प्रेस टीवी' ने किया है), अराघची ने बताया कि 28 फरवरी को संघर्ष के शुरुआती घंटों में जब अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर पर हमला हुआ, तो वे वहीं मौजूद थे। घटना का जिक्र करते हुए अराघची ने कहा, "जिस दफ्तर पर हमला हुआ, मैं उसी समय वहीं मौजूद था।" उन्होंने आगे कहा, "मेरा पहला ख्याल और मेरी पहली चिंता लीडर की हालत को लेकर थी।" विदेश मंत्री ने बताया कि...