जब खंडूरी के भाषण सुनने के लिए व्याकुल रहते थे रुड़कीवासी
रुडकी, मई 19 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूड़ी का रुड़की से गहरा नाता रहा। एक दौर ऐसा था जब शहर और आसपास के लोग उनकी एक झलक पाने और ओजस्वी भाषणों को सुनने के लिए घंटों पहले से ही मैदानों में डट जाया करते थे। भुवन चंद्र खंडूड़ी ने साल 2007 में जब मुख्यमंत्री की कमान संभाली, तब उन्होंने रुड़की क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया और कई बार यहां दौरा किया। खंडूड़ी जब भी मंच पर आते, तो खंडूड़ी है जरूरी के नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2009 का वह दिन आज भी लोगों के जेहन में ताजा है, जब खंडूड़ी, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां आए थे। यह भी पढ़ें- पीएम, राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम के निधन पर जताया शोक यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.