नई दिल्ली, फरवरी 27 -- द केरल स्टोरी 2 पर विवाद को देखते हुए केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। फिल्म के टिकट्स बिक रहे हैं जिससे दर्शक कन्फ्यूजन में हैं। फिल्मों के साथ विवाद का जुड़ना नया मामला नहीं है। ऐसी कई फिल्में हैं जो पहले कोर्ट केस और बैन के फेर में घिरकर बर्बाद हुईं। वहीं कई ऐसी भी हैं जिनको कॉन्ट्रोवर्सी से फायदा मिला। खैर अभी बात करते हैं रिलीज की रोक पर तो द केरल स्टोरी 2 ने मोहल्ला अस्सी फिल्म की यादें ताजा कर दी हैं। इस फिल्म में वाराणसी के अस्सी मोहल्ले की कहानी दिखाई गई थी और कोर्ट केस में 4 साल तक फंसी रही। चलिए जानते हैं इसकी पूरी कहानी।फिल्म की कहानी और विवाद की जड़ मोहल्ला अस्सी (2015) की एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा मूवी है जो वाराणसी के प्रसिद्ध मोहल्ला अस्सी इलाके के बैकड्रॉप पर बनी है। इसे कन्यादा...