नई दिल्ली, जुलाई 7 -- फिल्ममेकर्स कई बार अपनी क्रिएटिविटी को उड़ान देने के लिए सारी हदें पार कर जाते हैं। आज की तारीख में कई सीन्स को करने के लिए मेकर्स के पास तरह-तरह की तकनीकें मौजूद हैं, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। एक वक्त तक मेकर्स के पास खतरनाक और बहुत ज्यादा मुश्किल सीन्स को शूट करने के लिए उन्हें असल में करने के सिवा कोई विकल्प नहीं होता था। इसमें खर्चा भी बहुत होता था और रिस्क भी काफी ज्यादा रहता था। आज हम आपको ऐसे ही एक सीन के बारे में बताने जा रहे हैं।कैमरा क्रू ने किया शूटिंग से इनकार साल 1991 में आई फिल्म 'टर्निमेटर 2 - जजमेंट डे' को देखकर उन दिनों लोग हैरान रह गए थे। फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे, जिन्हें उस वक्त शूट कर पाना असंभव जैसा लगता था। इस फिल्म का एक सीक्वेंस तो ऐसा है, जिसके बारे में जब मेकर्स ने कैमरा क्रू को बताया, तो...