बांदा, मई 27 -- बांदा। भारतीय किसान यूनियन ने मंडल के विभिन्न जनपदों में संचालित गेहूं खरीद केन्द्रों पर व्याप्त समस्याओं को लेकर आयुक्त अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सभी जनपदों के अनेक खरीद केन्द्रों पर बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे गेहूं खरीद कार्य प्रभावित हो रही है। साथ ही गेहूं का समय से उठान न होने के कारण खरीद प्रक्रिया बाधित हो रही है। तौल प्रक्रिया में भी अनियमितताएं की जा रही हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया गया कि बोरे की कमी एवं उठान में विलम्ब के कारण किसानों को कई-कई दिनों तक खरीद केन्द्रों पर इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर आयुक्त अजीत कुमार ने तत्काल सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा, उप निबन्धक एवं उपायुक्त सह...