नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- संसद में 132वां संविधान संशोधन विधेयक पास कराने में एनडीए के लिए सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी डीएमके हो सकती है। एमके स्टालिन ने शनिवार को ही परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो दो प्रमुख शर्तें उन्होंने रखी थीं, उनका मान लिया गया है। ऐसे में यह राज्य की बड़ी जीत है। डीएमके के पास लोकसभा में 22 सांसद हैं। ऐसे में डीमके के सहयोग के साथ एनडीए दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गया है। 8 लोकसभा सांसदों वाली एनसीपी एसपी भी इस विधेयक का समर्थन कर सकती है। लोकसभा में 30 नवंबर और 1 दिसंबर और राज्यसभा में 2 और 3 दिसंबर को विशेष सत्र की बैठक होने वाली है। इससे पहले अप्रैल ममें 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया था लेकिन यह गिर गया था। डीएमके ने भी इसके विरोध में वोट किया था। आपको बता दें कि तमिल...