नई दिल्ली, जून 15 -- बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बहुत अहम थी। साल 2012 में आई इस मूवी से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुके थे, लेकिन यह पहली बार था जब वो लीड रोल प्ले कर रहे थे। निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें लीड रोल में कास्ट करने की हिम्मत दिखाई थी, और नवाजुद्दीन सिद्दीकी डायरेक्टर की उम्मीदों पर खरे उतरना चाहते थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कई ऐसी चीजें भी हुईं जिन्हें याद करके चेहरे पर हंसी खिल जाती है। ऐसा ही एक किस्सा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी का उनके को-एक्टर से बदला लेने का।जीशान कादरी ने सुनाया यह किस्सा फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की स्क्रिप्ट लिखने वाले राइटर जीशान कादरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शूटिंग के दौरान एक जूनियर आर्टिस्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की...