बरेली, अप्रैल 26 -- उर्स ए वली मियां पर सजी शायरों की महफिल सोमवार को कुल की रस्म के साथ उर्स का समापनबरेली, वरिष्ठ संवाददाता।आस्ताना ए आलिया मोहम्मदीया (दरगाह वली मियां) में चल रहे चार रोजा उर्स-ए-मोहम्मदी के तीसरे दिन रविवार को कुरान ख्वानी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। देर रात तक जायरीनों का आना-जाना लगा रहा। अकीदतमंद चादरों के जुलूस के साथ दरगाह पहुंचकर अपनी हाजिरी पेश करते रहे।मीडिया प्रभारी सय्यद नाजिर अली चांद ने बताया कि नमाज-ए-इशा के बाद कलाम-ए-पाक की तिलावत से महफिल का आगाज किया गया। प्रोग्राम की निजामत शायरे इस्लाम हिलाल बदायूंनी ने की, जिन्होंने अपने अशआर से महफिल में रूहानियत भर दी। यह भी पढ़ें- उर्स की महफ़िल में सूफियाना कलामों ने बांधा समां सज्जादानशीं अल्हाज अनवर मियां ने भी अकीदत भरे शेर पेश किए, जिन पर महफिल गूंज उठी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.