नई दिल्ली, जून 3 -- 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। पद्मिनी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अपने करियर में पद्मिनी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही नहीं, उन्हें उस दशक के लगभग सभी टॉप एक्टर्स संग स्क्रीन शेयर किया है। पद्मिनी में 'इंसाफ का तराजू', 'आहिस्ता-आहिस्ता', 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को आज भी याद किया जाता है। पद्मिनी को लेकर फैंस इतने दीवाने थे कि एक जमाने में एक साथ उनके तीन-तीन शोज देखा करते थे। लेकिन एक बार पद्मिनी की एक हरकत की वजह से लंदन तक में उनको लेकर ऐसी चर्चा हुई कि बाद में खुद एक्ट्रेस को शर्मिंदा होना पड़ा था।प्रिंस चार्ल्स को किया किस दरअसल, ये बात तब की है जब एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी फिल्म 'आह...