पूर्णिया, मार्च 20 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में 13 फरवरी माह में बीते दिनों फर्नीचर व्यवसायी जब्बार की संदिग्ध मौत मामले की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को पूर्णिया एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने घटनास्थल पहुंचकर गहन छानबीन की और परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। जांच टीम में तीन प्रशिक्षु डीएसपी चित्रा कुमारी, दिव्या कुमारी और श्रवण कुमार राय के साथ भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी शामिल थे। टीम सबसे पहले मृतक के फर्नीचर दुकान पहुंची, जहां कारीगरों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद टीम मृतक के घर पहुंची और उसकी दोनों पत्नियों, माता-पिता व पुत्रों से अलग-अलग पूछताछ कर बयान दर्ज किया। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में जांच दल को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिन पर आगे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.