भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जलजमाव की परेशानी से पार पाने के लिए नगर आयुक्त ने विगत दिनों निगम के पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्डों में जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया था। जांच में पाया गया कि तातारपुर चौक से जब्बारचक होते हुए नगर निगम गोदाम चौक तक बरसात के दिनों में कच्चा नाला भर जाने से पानी सड़कों पर आ जाता है। सड़क किनारे घरों में भी नाले का पानी घुस जाता है। इसके बाद नगर निगम ने गुरुवार सुबह से ही पूरे इलाके में नाला उड़ाही की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले दो सालों में पहली बार इस नाले की उड़ाही की गई है। जिसकी वजह से काफी मात्रा में मलबा निकला है। नगर निगम की टीम द्वारा नाला से निकले मलबे को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। एक तरफ जहां राहगीरों और आसपास के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.