जब्दी नदी के भी बहुरेंगे दिन....पुर्नजीवन मिलेगा
मुरादाबाद, मई 19 -- जब्दी नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जब्दी नदी को पुर्नजीवित करने की कवायद की जा रही है। यह नदी ठाकुरद्वारा से निकलती है। नदी की धारा बदलने से एक गांव दूसरी ओर शिफ्ट हो गया है। बाढ़ का खतरा बनने वाले गांव से सटी 'जब्दी नदी' को फिर से जीवित (जीर्णोद्धार) करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि अमृत सरोवरों (तालाबों) को सरकार बनवा सकती है, लेकिन उनकी देखरेख और सफाई की जिम्मेदारी गांव वालों की ही है। वहीं, जल निगम द्वारा बीच में छोड़ी गई पानी की पाइपलाइनों और खुदी पड़ी सड़कों पर बजट आते ही काम फिर से शुरू करने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.