गुमला, मार्च 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने अवैध बालू के भंडारण व परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई में जब्त बालू की नीलामी कर 22 लाख 67 हजार रुपये का राजस्व संग्रह किया है। सिसई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अभियान के दौरान जब्त एक लाख 26 हजार 500 घनफीट बालू की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई।अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक की निगरानी में खनन पदाधिकारी व विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की मौजूदगी में नीलामी कराई गई। नीलामी की शुरुआती बोली 16 लाख 19 हजार 200 रुपये से शुरू होकर अंतिम बोली 22.67 लाख रुपये पर जाकर समाप्त हुई। इसमें कुल 11 लोगों ने भाग लिया।जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सिसई के जलका से 46 हजार घनफीट, पंडरानी से 40 हजार घनफीट, गुमला अंचल के कोयंजारा से 29 हजार 500 घनफीट तथा सिलाफारी क्षेत्र से 11 हजार घनफीट अवैध रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.