पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। पुलिस ने जिला स्तरी ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों से संबधित 95 मामलों से जुड़े 2,15 करोड़ रूपये के मादक पदार्थ को नष्ट किया है। यह कार्रवाई सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल के नेतृत्व में की गई। सीओ ने बताया कि जिले के 16 थानों पर अवैध मादक पदार्थ से संबधित कुल 95 पंजीकृत मुकदमों में 70,908 किलोग्राम अवैध चरस,डोडा,स्मैक आदि को नियमानुसार नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि डिस्पोजल किए गए सामान की लागत दो करोड़ 15 लाख रूपये थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...