जब्त प्लास्टिक बना नगर निगम के गले की फांस
भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का सरकारी फरमान अब नगर निकायों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। सालों से चलाए जा रहे जब्ती अभियान के बाद भागलपुर नगर निगम के पास प्लास्टिक (पॉलीथिन) का इतना बड़ा ढेर जमा हो गया है कि उसे रखने के लिए जगह कम पड़ गई है। विडंबना यह है कि नगर निगम में होने आयोजनों के क्रियान्वन के लिए बनाया गया सम्राट अशोक भवन आज प्लास्टिक कचरे का डंपिंग यार्ड (गोदाम) बनकर रह गया है। भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी एवं सीमांचल के जिलों के नगर निकायों में लगभग 19 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया है।नगर विकास विभाग ने प्लास्टिक जब्ती के कड़े निर्देश तो दिए, लेकिन इसके वैज्ञानिक निस्तारण (डिस्पोजल) के लिए कोई ब्लूप्रिंट तैयार नहीं किया था। अकेले भागलपुर में 6 क्विं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.