जब्त दवाओं को सुरक्षित रखने की करें व्यवस्था
दरभंगा, मई 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के निर्धारित कार्यों एवं नशा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा < की गई।बैठक में डीएम ने औषधि निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से एक कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया, ताकि जब्त दवा को सुरक्षित रखा जा सके। सभी औषधि निरीक्षकों को आपस में सहयोग कर आवश्यकता अनुसार मद्य निषेध विभाग एवं पुलिस के साथ छापेमारी करने का निर्देश दिया। औषधि निरीक्षकों को जीएसटी अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच का भी निर्देश दिया गया। डीएम ने शैक्षणिक संस्थान के 500 मीटर के परिधि को ड्रग मुक्त क्षेत्र घोषित कर सख्ती से लागू कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने सरकारी दफ्तरों को तंबाकू मुक्त करने के दिए निर्देश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.