जब्त ट्रैक्टर को लेकर फरार हुए बालू तस्कर
गिरडीह, मार्च 24 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं का दबदबा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को जमुआ अंचलाधिकारी नरेश कुमार बर्मा ने अवैध रूप से बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को पकड़कर कार्रवाई करते हुए उसे जमुआ थाना के चौकीदार को सुपुर्द कर दिया था। हालांकि, प्रशासन की इस कार्रवाई को उस समय धक्का लगा जब बालू माफियाओं ने चालाकी दिखाते हुए चौकीदार को चकमा देकर जब्त ट्रैक्टर को मौके से ही फरार कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद जमुआ थाना के चौकीदार ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात बालू माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.