गिरडीह, मई 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना परिसर से दो दिन पूर्व जब्त ट्रक लेकर फरार हुए चालक को निमियाघाट पुलिस ने हुए धर दबोचा है। ओवरलोडिंग के आरोप में डीटीओ द्वारा दो दिन पूर्व पकड़े गए मार्बल लदे ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में थाना में रखा गया था, लेकिन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया था। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और चालक की तलाश में विशेष अभियान चलाया गया। निमियाघाट पुलिस ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर फरार चालक को ट्रक सहित रांची जिला के बुंडू से पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- रायडीह में अवैध बालू व गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने ट्रक को पुनः जब्त कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार डीटीओ द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभिया...