देवघर, जनवरी 19 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा बस स्टैंड के समीप जब्त ट्रक को लेकर खनन निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। जांच के दौरान ट्रक के कागजातों की पड़ताल में कई अनियमितताएं सामने आई। चालक द्वारा प्रस्तुत गिट्टी के चालान की ऑनलाइन जांच करने पर पाया गया कि वह चालान किसी दूसरे ट्रक के नाम पर निर्गत था। वहीं गिट्टी की खरीद स्थल से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 43 घंटे का समय दर्शाया गया, जो संदेहास्पद है। इससे स्पष्ट होता है कि गिट्टी की ढुलाई अवैध रूप से की जा रही थी। खनन विभाग के अनुसार यह मामला सरकारी राजस्व की चोरी से जुड़ा प्रतीत होता है, जिसमें वाहन मालिक और चालक की संलिप्तता पाई गई है। घटना के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.