जब्त किए गए गांजा को किया आग के हवाले
भागलपुर, जुलाई 21 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जिला पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों से जप्त किए गए गांजा को भागलपुर ले जाकर जलाकर डिस्पोजल किया गया। मौके पर जिले के ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य मौजूद थे। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि विभिन्न कांडों में जिला पुलिस द्वारा 623 किलो ग्राम गांजा को जप्त किया गया था। उन्होंने बताया कि वे भी कमेटी में है। इस मौके पर वे भी भागलपुर में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भागलपुर में वेस्टेज डिस्पोजल फैकल्टी है जहां जप्त गांजा को जलाया गया। या यूं कहें की नशा को नाश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.