प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज। म्योराबाद इलाके की एक दुकान से तीन महीने पहले एक्सपायर हो चुकी कोल्डड्रिंक्स खरीदकर पीने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय सुशील कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता मनीष की ओर से शिकायत पत्र मिलने के बाद दो खाद्य निरीक्षकों को दुकान पर भेजा गया था। मैके पर मिले सामान को जब्त कराकर जांच के लिए भी भेजा गया है। शिकायत यही पाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों एक्सपायर हो चुकी कोल्डड्रिंक्स पीने से आठ साल की एक बच्ची वर्णिका व उसके पिता मनीष की तबीयत बिगड़ी गई थी। इलाज के लिए दोनों को तेज बहादुर सप्रू हास्पिटल भेजा गया था। जहां मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि एक्सपायरी कोल्डड्रिंक पीने से बच्ची व उसकी पिता...