जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पाकुड़, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के चितलोफार्म के समीप मंगलवार को सीओ संजय कुमार ने अवैध बालू परिवहन को लेकर एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिना नंबर का ट्रैक्टर अमड़ापाड़ा से बालू लोडकर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था। उसी दरमियान सीओ संजय कुमार ने चितलोफार्म के पास बालू लदे ट्रैक्टर को रोका। वाहन को रोकने के उपरांत ही चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। वहीं सीओ संजय कुमार ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना को सुपुर्द कर दिया। वहीं थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि सीओ द्वारा अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया है। अवैध बालू परिवहन को लेकर थाना में कांड संख्या 6/ 26 के तहत चालक व वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.